Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: मातृशोक के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संभाला राजकीय दायित्व; अंतिम संस्कार के दूसरे दिन नेमरा आवास पर निपटाईं जरूरी सरकारी फाइलें

रांची। अपनी मां रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकारी कामकाज भी शुरू कर दिया। शुक्रवार को मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने नेमरा स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचकर उन्हें करीब आधा दर्जन सरकारी फाइलें सौंपीं। मुख्यमंत्री ने इन फाइलों पर आवश्यक हस्ताक्षर किए।

नियमित सरकारी कामकाज से जुड़ी थीं फाइलें

जानकारी के अनुसार, मुख्य सचिव द्वारा सौंपी गई सभी फाइलें नियमित सरकारी कामकाज से संबंधित थीं। इन पर मुख्यमंत्री की मंजूरी या हस्ताक्षर जरूरी थे। शोक की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री ने आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

मुख्य सचिव के साथ हुई चर्चा

मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने मुख्यमंत्री को फाइलें सौंपने के साथ उनसे संबंधित आवश्यक विषयों पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री द्वारा फाइलों पर हस्ताक्षर किए जाने के साथ ही नियमित सरकारी कामकाज की प्रक्रिया जारी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button