BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: कांड्रा में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, चार घायल

कांड्रा: कांड्रा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में मंगलवार देर शाम भारत पेट्रोल पंप के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना में एक युवक के पैर का अंगूठा काटने की बात सामने आई है , जबकि दोनों मोटरसाइकिलें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को दी सूचना

हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल कांड्रा थाना पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और चारों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

दोनों बाइक पुलिस ने कब्जे में लीं

घटना के बाद कांड्रा थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और दोनों बाइक की टक्कर कैसे हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button