Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: एमटीएमएच कर्मचारियों को 19% वार्षिक बोनस पर समझौता, 9 अक्टूबर को खाते में आएगी राशि

जमशेदपुर: मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के प्रबंधन और एमटीएमएच कर्मचारी यूनियन के बीच वार्षिक बोनस को लेकर समझौता हुआ है। समझौते के तहत वित्तीय वर्ष 2025-25 के लिए कर्मचारियों को वेतन (बेसिक + डीए) का 19 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा। बोनस की राशि 9 अक्टूबर को कर्मचारियों के बैंक खातों में भुगतान की जाएगी।

प्रबंधन और यूनियन के प्रतिनिधियों ने किए हस्ताक्षर

समझौते पर प्रबंधन की ओर से डॉ. विनिता सिंह, बोर्ड सदस्य, डॉ. देब संजय नाग, निदेशक, एमटीएमएच और अमित के.आर. सिंह, मानद सचिव ने हस्ताक्षर किए।वहीं, यूनियन की ओर से राकेश्वर पांडेय, अध्यक्ष, बी.के. दिंडा, महासचिव, मोहम्मद वाहिद, उपाध्यक्ष और आसिफ इमरान, सहायक सचिव ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

अधिकतम बोनस ₹1,00,306 और न्यूनतम ₹63,282

समझौते के अनुसार कर्मचारियों को मिलने वाला अधिकतम बोनस ₹1,00,306 और न्यूनतम बोनस ₹63,282 होगा। बोनस भुगतान की तारीख 9 अक्टूबर निर्धारित की गई है।एमटीएमएच कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि यह समझौता कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समझौते के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button