BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: जमशेदपुर के सोनारी में दिनदहाड़े चेन छिनतई, बाइक सवार दो बदमाश फरार

जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के बाल विहार स्थित कुंज नगर में बुधवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और तेज रफ्तार से फरार हो गए। घटना एसके मैन्स पार्लर के पास स्थित काली मंदिर के समीप की बताई जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

महिला के गले से चेन छीनकर फरार हुए बदमाश

मिली जानकारी के अनुसार, महिला बुधवार सुबह बाल विहार के कुंज नगर इलाके से गुजर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे। मौका मिलते ही दोनों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और बाइक से तेज रफ्तार में फरार हो गए।अचानक हुई चेन छिनतई के बाद महिला ने शोर मचाया। हालांकि, आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते, दोनों बदमाश वहां से भाग चुके थे।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही सोनारी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद सोनारी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।पुलिस बाइक और बदमाशों के हुलिए के आधार पर भी सुराग जुटाने में लगी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button