Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: चाकुलिया नागानल मंदिर में धूमधाम से मना नंद उत्सव, लड्डू गोपाल की निकली भव्य शोभायात्रा

चाकुलिया: चाकुलिया के नागानल मंदिर में शनिवार को कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर नंद उत्सव धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर से लड्डू गोपाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष और महिला श्रद्धालु शामिल हुए।

टोकरी में लड्डू गोपाल को लेकर निकली शोभायात्रा

नागानल मंदिर के पुजारी सुखदेव पति लड्डू गोपाल को टोकरी में लेकर शोभायात्रा में आगे चल रहे थे। उनके साथ चल रहे श्रद्धालु लगातार “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारे लगा रहे थे। जयकारों से पूरा मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

नया बाजार क्षेत्र का किया गया परिभ्रमण

मंदिर परिसर से शुरू हुई शोभायात्रा चाकुलिया के नया बाजार क्षेत्र का परिभ्रमण करते हुए वापस नागानल मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रास्ते भर श्रद्धालुओं में भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आस्था और उत्साह देखने को मिला।

भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

नंद उत्सव के अवसर पर दोपहर में मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों पुरुष और महिला श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तों की चहल-पहल बनी रही।

शाम को होगा कीर्तन का आयोजन

नंद उत्सव के तहत शाम को नागानल मंदिर परिसर में कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले शोभायात्रा और भंडारे में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु

शोभायात्रा में प्रदीप दास, तारा देवी, जमुना मोहंती, संदीप चंद, राहुल सिंह, डोला दास, मंटू दास, झरना दास, विष्णु प्रिया सिंह, बिंदु दास, नीतू दास, अनिमा चंद समेत बड़ी संख्या में पुरुष और महिला श्रद्धालु शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button