Jharkhand: न्यू मार्केट शिव मंदिर में भव्य दही-हांडी प्रतियोगिता, मटकी फूटते ही गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’ का जयघोष

पतरातू : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर न्यू मार्केट शिव मंदिर प्रांगण में भारतीय नवयुवक, न्यू मार्केट के तत्वावधान में भव्य दही-हांडी प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजते रहे।
समाजसेवी राहुल कुमार सिंह ने मटकी फोड़कर किया उद्घाटन
दही-हांडी कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन समाजसेवी राहुल कुमार सिंह ने मटकी फोड़कर किया। जैसे ही मटकी फूटी, पूरा परिसर ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंज उठा।कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने दही-हांडी प्रतियोगिता में पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।
अतिथियों ने की भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य श्रीमती अनिता जैन एवं आचार्य श्री सत्येंद्र दुबे उपस्थित रहे। अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
‘दही-हांडी जैसे आयोजन संस्कृति और भाईचारे को मजबूत करते हैं’
समाजसेवी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि दही-हांडी जैसे आयोजन भारतीय सनातन संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करने का काम करते हैं। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ समाज में एकता, सद्भाव और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से परिचित कराने का अवसर मिलता है।
आयोजन में समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों की रही अहम भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य पुरोहित श्री सुनील पंडित, भारतीय नवयुवक न्यू मार्केट के अध्यक्ष श्री अवधेश कुमार चौरसिया, सचिव संतू सिंह, अरुण शर्मा, निर्मल जैन, मनीष अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, दिनेश प्रसाद, मंटू सिंह, सिद्धार्थ चौरसिया, सुधांशु कुमार, पवन कुमार, लक्की राव, राम सिंह, शुभम कुमार, रोहित सिंह, ललिता देवी, बसंती चौबे, खुशबू सिंह, गौरी कुमारी, अनिकेत कुमार सहित समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आयोजन समिति ने जताया आभार
आयोजन समिति की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी नगरवासियों, श्रद्धालुओं, व्यवसायियों और युवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समिति ने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग और सहभागिता से दही-हांडी प्रतियोगिता भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।



