Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: गुमला में पुलिस को बड़ी सफलता, 5 लाख का इनामी जेजेएमपी सब-जोनल कमांडर समेत 4 उग्रवादी गिरफ्तार

गुमला। झारखंड में उग्रवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुमला पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरी थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान प्रतिबंधित संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद के पांच लाख रुपये के इनामी सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा उर्फ रामदेव उरांव समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि झारखंड जन मुक्ति परिषद का सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा अपने दस्ते के सदस्यों के साथ आकाशी और जयरागी गांव के आसपास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में घूम रहा है। सूचना का सत्यापन करने के बाद विशेष टीम गठित कर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

घेराबंदी कर चार उग्रवादियों को दबोचा

सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की और रामदेव लोहरा समेत उसके तीन अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामदेव लोहरा उर्फ रामदेव उरांव, निवासी बींगड़ा, थाना लातेहार, जिला लातेहार — पांच लाख रुपये का इनामी सब-जोनल कमांडर अरविंद नायक, निवासी कोने, थाना लातेहार — एरिया कमांडरमुनेश्वर सिंह, निवासी किटा मक्का, थाना जोबांग, जिला लोहरदगा
जितेन्द्र लोहरा, निवासी उजरा, थाना डुमरी, जिला गुमला — सक्रिय सदस्य के रूप में हुई है।

एके -56 और एसएलआर समेत हथियार बरामद

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उग्रवादियों के पास से अत्याधुनिक हथियार और संचार उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद सामान में एके-56 राइफल, मैगजीन सहित,एसएलआर राइफल,सेमी-ऑटोमेटिक राइफल,वॉकी-टॉकी,8 मोबाइल फोन और अन्य सामग्री शामिल हैं। हथियारों की बरामदगी के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में अभियान और तेज कर दिया है।

संगठन के अन्य सदस्यों और हथियारों के स्रोत की तलाश

पुलिस गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान जेजेएमपी से जुड़े अन्य सदस्यों, हथियारों के स्रोत और संभावित साजिश के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।सुरक्षा बलों का अभियान इलाके में लगातार जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ के आधार पर संगठन के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंच बनाई जा सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button