Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: जमशेदपुर में 6 सितंबर को शिक्षा व्यवस्था पर सेमिनार करेंगे सरयू राय, शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय आगामी 6 सितंबर को जमशेदपुर में झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक सेमिनार आयोजित करेंगे। सेमिनार का विषय ‘शिक्षा का उत्थान, शिक्षकों का सम्मान’ रखा गया है। कार्यक्रम को लेकर यह निर्णय मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित अपने कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान लिया गया।सरयू राय ने बताया कि सेमिनार के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में झारखंड की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था, उसकी चुनौतियों और सुधार के संभावित उपायों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

चार सत्रों में होगा सेमिनार

सेमिनार को कुल चार सत्रों में बांटा गया है। इनमें शिक्षा के अलग-अलग स्तरों के साथ छात्र आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी जिसमे उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सत्र,माध्यमिक शिक्षा सत्र,प्राथमिक शिक्षा सत्र और छात्र आंदोलन सत्र। इन सत्रों में संबंधित क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति, सामने आ रही समस्याओं और उनके समाधान के संभावित उपायों पर विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों के बीच चर्चा होगी।

शिक्षा व्यवस्था में सुधार के उपायों पर होगी चर्चा

सरयू राय ने कहा कि सेमिनार में केवल झारखंड की उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और प्राथमिक शिक्षा की वर्तमान स्थिति पर चर्चा नहीं होगी, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक कदमों पर भी विस्तार से विचार किया जाएगा।इसके अलावा छात्र आंदोलन की वर्तमान स्थिति और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा होगी।

सेमिनार के बाद सरकार को दिया जाएगा ज्ञापन

सेमिनार में होने वाली चर्चा और सामने आने वाले सुझावों के आधार पर झारखंड सरकार को एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। इसमें शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर विभिन्न सुझावों और मांगों को शामिल किया जाएगा।बैठक में एसपी सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, अमृता मिश्रा, सुधीर सिंह, नीरज सिंह और पवन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button