Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: श्रावणी मेले पर न्यू मार्केट से रांची पहाड़ी मंदिर के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, 12 साल से जारी है परंपरा

रांची । श्रावणी मेले के पावन अवसर पर न्यू मार्केट, कटिया बस्ती पंचायत से शिवभक्तों और कांवरियों का विशाल जत्था गाजे-बाजे और ‘बोल बम’ के गगनभेदी जयकारों के बीच रांची स्थित प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ। कांवरियों की रवानगी के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

12 वर्षों से जारी है कांवर यात्रा की परंपरा

कांवर यात्रा की रवानगी के अवसर पर स्थानीय समाजसेवी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि न्यू मार्केट से जल लेकर रांची पहाड़ी मंदिर जाने की परंपरा पिछले 12 वर्षों से लगातार जारी है।उन्होंने कहा कि सभी शिवभक्त पूरे नियम, निष्ठा और श्रद्धा के साथ न्यू मार्केट से जल उठाकर रांची पहाड़ी मंदिर जाते हैं। बाबा भोलेनाथ की कृपा से हर वर्ष कांवरियों का जत्था और अधिक उत्साह के साथ अपनी भक्तिमय यात्रा पूरी करता है।

तिलक लगाकर कांवरियों को दी गई शुभकामनाएं

कांवरियों की रवानगी के समय स्थानीय लोगों और प्रबुद्ध नागरिकों ने शिवभक्तों को रोली-तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।इस दौरान ‘हर-हर महादेव’, ‘जय बाबा पहाड़ी’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना करते हुए कांवरियों की यात्रा सफल और सुरक्षित होने की प्रार्थना की।

भगवान शिव से की सुख-समृद्धि की कामना

सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना की कि कांवरियों की कठिन लेकिन भक्तिमयी यात्रा सुगम, सुरक्षित और सफल हो। साथ ही भगवान शिव से क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की गई।

ये लोग रहे मौजूद

कांवर यात्रा की रवानगी के मौके पर अवधेश चौरसिया, निर्मल जैन, संटू सिंह, अरुण शर्मा, महाबीर अग्रवाल, अरविंद सोनी, महेंद्र साव, शशि कुमार, विनय गुप्ता, कन्हैया कुमार, नमोलू जैन, रोहित सिंह, सुधांशु कुमार, प्रियांशु चौरसिया, मनीष चौबे, राजा केशरी, लक्की राव, अरुण मारगंडी, मनन कुमार, दिनेश कुमार, सूरज केशरी और शुभम कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button