Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: सावन की तीसरी सोमवारी पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, 5 हजार से अधिक शिवभक्त हुए शामिल

जमशेदपुर। सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर की ओर से सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बारिडीह स्थित हरि मंदिर मैदान से शुरू हुई इस कलश यात्रा में 5 हजार से अधिक महिला-पुरुष शिवभक्त शामिल हुए। यात्रा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शामिल हुए और शिवभक्तों के साथ करीब पांच किलोमीटर पैदल चलकर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर पहुंचे।

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा पूरा इलाका

कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा में भगवान भोलेनाथ की आकर्षक झांकी भी निकाली गई, जिसने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया।


सूर्य मंदिर पहुंचकर किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

कलश यात्रा के बाद श्रद्धालु सिदगोड़ा सूर्य मंदिर पहुंचे। यहां स्थित शिवालय में विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी शिवभक्तों के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

रघुवर दास ने की सुख-शांति और समृद्धि की कामना

इस अवसर पर रघुवर दास ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन की तीसरी सोमवारी पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं।उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान भोलेनाथ सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी करें और सभी के घरों में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहे। साथ ही उन्होंने झारखंड के विकास और राज्यवासियों की खुशहाली की भी कामना की।

शिवभक्ति में डूबा नजर आया सिदगोड़ा

कलश यात्रा के दौरान पूरा सिदगोड़ा क्षेत्र शिवमय नजर आया। हाथों में कलश और जल लेकर श्रद्धालु भक्ति भाव से मंदिर की ओर बढ़ते रहे। जगह-जगह भगवान भोलेनाथ के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button