Bihar INFACTNews

Bihar: बाढ़ में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, पास में मिला देसी कट्टा

पटना: बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सिकंदरपुर गांव के पास सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ। शव प्राथमिक विद्यालय के समीप पड़ा था और उसके पास एक देसी कट्टा भी मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर बाढ़ थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

सिर में गोली लगने के मिले निशान

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो उन्होंने सड़क किनारे युवक का खून से लथपथ शव देखा। मृतक के सिर में गोली लगने के निशान मिले हैं। वहीं, शव के पास पड़े देसी कट्टे ने मामले को और भी रहस्यमय बना दिया है।

मृतक की हुई पहचान

पुलिस ने मृतक की पहचान सुजीत यादव के रूप में की है। वह मूल रूप से हासनचक गांव का निवासी था, जबकि पिछले काफी समय से बुढ़ऊदिनचक में रह रहा था।

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

ग्रामीणों का कहना है कि सुजीत यादव पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव (डिप्रेशन) में था। हालांकि, पुलिस ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है।फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मामला हत्या, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई मौत का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button