BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: चाकुलिया रेलवे स्टेशन पर कोयला लदी मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

चाकुलिया: खड़गपुर रेल मंडल के अंतर्गत चाकुलिया रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह कोयला लदी मालगाड़ी के एक डिब्बे में अचानक आग लग गई। मालगाड़ी जमशेदपुर की ओर से खड़गपुर की तरफ जा रही थी। डिब्बे से धुआं उठता देख रेलवे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।रेल कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मालगाड़ी को प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर रोक दिया। जिस डिब्बे में आग लगी थी, वहां कर्मचारियों ने पानी डालना शुरू कर दिया। समय रहते पानी डालने के कारण आग को फैलने से रोकने में मदद मिली।

बहरागोड़ा से पहुंची दमकल की टीम

घटना की सूचना तत्काल बहरागोड़ा अग्निशमन केंद्र को दी गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी चाकुलिया रेलवे स्टेशन पहुंची और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की।रेल कर्मचारियों और दमकल कर्मियों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। शुरुआती स्तर पर आग को नियंत्रित कर लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

करीब दो महीने पहले भी लगी थी आग

गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले भी चाकुलिया स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी के एक डिब्बे में आग लगने की घटना सामने आई थी। उस समय भी काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था।लगातार दूसरी बार कोयला लदी मालगाड़ी के डिब्बे में आग लगने की घटना से रेलवे सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, रविवार को लगी आग के सटीक कारण और नुकसान की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button