Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला देवघर में पेड़ा, चूड़ा और इलायची दाना के दाम तय, अधिक कीमत वसूलने पर होगी कार्रवाई

देवघर में श्रावणी मेला 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण प्रसाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने पेड़ा, चूड़ा और इलायची दाना की नई दरें निर्धारित कर दी हैं।यह निर्णय उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर लिया गया है, ताकि मेला अवधि के दौरान किसी भी श्रद्धालु से तय कीमत से अधिक राशि नहीं वसूली जाए।

प्रशासन ने जारी की प्रसाद की नई दरें

जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार प्रसाद की कीमतें इस प्रकार हैं—

खाद्य सामग्री निर्धारित मूल्य

पेड़ा (800 ग्राम खोवा + 200 ग्राम चीनी) ₹440 प्रति किलोग्राम
पेड़ा (700 ग्राम खोवा + 300 ग्राम चीनी) ₹400 प्रति किलोग्राम
रायपुर चूड़ा ₹7,500 प्रति क्विंटल / ₹80 प्रति किलोग्राम
वर्द्धमान चूड़ा ₹6,500 प्रति क्विंटल / ₹70 प्रति किलोग्राम
लोकल चूड़ा ₹3,500 प्रति क्विंटल / ₹42 प्रति किलोग्राम
इलायची दाना ₹7,600 प्रति क्विंटल / ₹80 प्रति किलोग्राम

अधिक कीमत वसूलने पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रशासन ने सभी थोक और खुदरा विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित दरों और खाद्य गुणवत्ता का कड़ाई से पालन करें। तय मूल्य से अधिक कीमत वसूलने या निम्न गुणवत्ता का खाद्य पदार्थ बेचने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मेला क्षेत्र में होगी नियमित निगरानी

जिला प्रशासन ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और कीमतों की नियमित जांच की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि किसी श्रद्धालु को अधिक कीमत वसूलने या घटिया गुणवत्ता का प्रसाद बेचने की शिकायत मिलती है, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button