Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: 1001 शिवभक्तों के लिए बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की नि:शुल्क कांवर यात्रा, 20 जुलाई से होगा पंजीयन

जमशेदपुर: सावन माह में भगवान शिव के भक्तों के लिए बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ एक बार फिर नि:शुल्क कांवर यात्रा का आयोजन करने जा रहा है। इस वर्ष संघ की ओर से 1001 शिवभक्तों को सुल्तानगंज से देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम तक नि:शुल्क कांवर यात्रा कराई जाएगी।इसकी जानकारी साकची स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने दी।

9 अगस्त को जमशेदपुर से रवाना होगा श्रद्धालुओं का जत्था

विकास सिंह ने बताया कि 9 अगस्त को जमशेदपुर से 1001 श्रद्धालुओं का जत्था बसों के माध्यम से सुल्तानगंज के लिए रवाना होगा। यात्रा में मानगो, साकची, बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालु शामिल होंगे।

20 जुलाई से शुरू होगा पंजीयन

यात्रा के लिए 20 जुलाई से पंजीयन प्रक्रिया शुरू होगी। सीटों का आवंटन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा।पंजीयन के लिए श्रद्धालुओ की आयु सीमा 18 से 60 वर्ष,फोटो और मोबाइल नंबर युक्त पहचान पत्र अनिवार्य और सीमित सीटों के आधार पर चयन होगा।

सभी श्रद्धालुओं को मिलेगा पहचान पत्र और ड्रेस कोड

संघ की ओर से सभी पंजीकृत श्रद्धालुओं को फोटो एवं मोबाइल नंबर युक्त पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। इसी पहचान पत्र के आधार पर उन्हें यात्रा के दौरान आरक्षित धर्मशालाओं, विश्राम स्थलों और अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए सभी कांवरियों के लिए एक समान ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है।

भोजन, चिकित्सा और विश्राम की रहेगी नि:शुल्क व्यवस्था

संघ ने सुल्तानगंज से देवघर तक कांवरिया पथ पर विभिन्न धर्मशालाओं एवं निजी विश्राम स्थलों को पहले से आरक्षित किया है। प्रत्येक पड़ाव पर श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क भोजन,चिकित्सा सुविधा,विश्राम की व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रम उपलब्ध रहेंगे।
यात्रा का विशेष आकर्षण ईनारावरण स्थित भूतनाथ धर्मशाला में छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रावण वध की जीवंत झांकी होगी।

बाबा बैद्यनाथ धाम के साथ बाबा बासुकीनाथ के भी होंगे दर्शन

संघ की ओर से बस, धर्मशाला, भोजन, स्वास्थ्य सेवा तथा अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण के बाद श्रद्धालु बाबा बासुकीनाथ धाम के भी दर्शन करेंगे। पूरी यात्रा आठ दिनों की होगी, जिसके बाद सभी श्रद्धालु सकुशल जमशेदपुर लौटेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button