Bihar INFACTBreakingNews

Bihar: कटिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात, फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 60 हजार रुपये लूटकर फरार हुए बदमाश

कटिहार: जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। आईटीआई के पास हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने निजी फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 60 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

गांवों से कलेक्शन कर लौट रहा था एजेंट

जानकारी के अनुसार, भारत फाइनेंस कंपनी का कलेक्शन एजेंट सोनू बौलिया इलाके से ग्राहकों से किस्त की राशि वसूलकर मनिहारी लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया।

पिस्तौल तानकर कैश से भरा बैग लूटा

पीड़ित के मुताबिक, बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और करीब 60 हजार रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।

डीएसपी बोले- जल्द गिरफ्त में होंगे आरोपी

मनिहारी अनुमंडल डीएसपी बिनोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई। प्रारंभिक जांच में कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि वारदात में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button