BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: सरायकेला भाजपा ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों के संयोजकों की घोषणा की, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

सरायकेला। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में गुरुवार को जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तरीय संगठन के पुनर्निर्माण और आगामी रणनीतियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सरायकेला, खरसावां और इचागढ़ विधानसभा क्षेत्रों के लिए संयोजकों के नामों की आधिकारिक घोषणा की गई।

राजा सिंहदेव, रामनाथ महतो और रूपेश वर्मा बने संयोजक

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के लिए राजा सिंहदेव, खरसावां विधानसभा के लिए रामनाथ महतो और इचागढ़ विधानसभा के लिए रूपेश वर्मा ‘पप्पू’ को संयोजक बनाया गया है।

बूथ स्तर पर संगठन विस्तार पर दिया जोर

बैठक में मुख्य अतिथि एवं जिला प्रभारी मनोज मिश्रा, पूर्व विधायक अनंत राम टुडू, आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।वक्ताओं ने बूथ स्तर पर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन के विस्तार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

कई जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन राकेश मिश्रा ने किया, जबकि अंत में भूषण मुर्मू ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।बैठक में जिला उपाध्यक्ष शम्भु मंडल और अमितेश अमर, जिला मंत्री सतीश शर्मा, ललन शुक्ला और सावित्री बानरा, जिला कोषाध्यक्ष बलदेव मंडल तथा विनय कृष्ण राजू मौजूद रहे।इसके अलावा मीडिया प्रभारी राजकुमार सिंह और गुरजीत सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी शैलेश शर्मा और ईश्वर महतो, आईटी सेल प्रभारी आकाश रंजन, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रधान, सरायकेला नगर अध्यक्ष बीजू दत्त, सरायकेला पूर्वी नगर अध्यक्ष मुरली प्रधान, आरआईटी मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल और आदित्यपुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष किशन प्रधान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button