
जोरहाट । असम के जोरहाट स्थित भारतीय वायुसेना स्टेशन पर शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। भारतीय वायुसेना का Antonov An-32 परिवहन विमान (AN-32) लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विमान के मलबे में आग लग गई, जिसे बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया।
लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, AN-32 कार्गो विमान एयरबेस पर उतरने की प्रक्रिया में था। इसी दौरान रैश लैंडिंग के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा जोरहाट के रोरिया क्षेत्र स्थित वायुसेना स्टेशन में हुआ।विमान का उपयोग मुख्य रूप से सैन्य सामग्री, उपकरण और अन्य आवश्यक आपूर्ति के परिवहन के लिए किया जाता है।
भारतीय वायुसेना ने की पुष्टि
भारतीय वायुसेना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर लैंडिंग के दौरान एक AN-32 सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के तुरंत बाद बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया गया।वायुसेना के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
वायुसेना के प्रवक्ता ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ सैन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। तकनीकी विशेषज्ञों और जांच टीमों को भी मौके पर भेजा गया है।अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
हताहतों की स्थिति स्पष्ट नहीं
वायुसेना की ओर से अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों ने कहा है कि स्थिति का आकलन किया जा रहा है और जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
AN-32 भारतीय वायुसेना का महत्वपूर्ण परिवहन विमान
AN-32 भारतीय वायुसेना के प्रमुख परिवहन विमानों में शामिल है। इसका उपयोग सैनिकों, रसद सामग्री और आपातकालीन सहायता पहुंचाने के लिए किया जाता है। विशेष रूप से दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों में यह विमान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।



