Bengal INFACTBreakingNewsUP INFACT

Bengal: हंडिया टोल प्लाजा से टीएमसी के पूर्व विधायक खोकन दास गिरफ्तार, बंगाल पुलिस ने बिछाया था जाल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल की वर्धमान दक्षिण विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक खोकन दास को प्रयागराज पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा से हुई है।

लोकेशन ट्रेस कर बंगाल पुलिस ने दी दबिश

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल पुलिस को पूर्व विधायक खोकन दास की लोकेशन उत्तर प्रदेश में होने की सटीक सूचना मिली थी। इसके बाद बंगाल पुलिस ने प्रयागराज की हंडिया थाना पुलिस से संपर्क कर अलर्ट जारी किया। पुलिस की टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही पूर्व विधायक की गाड़ी हंडिया टोल प्लाजा पहुँची, उन्हें हिरासत में ले लिया गया। डीसीपी गंगानगर जोन कुलदीप सिंह गुनावत ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

गंभीर धाराओं में दर्ज हैं मुकदमे

खोकन दास पर पश्चिम बंगाल में जबरन वसूली धमकी देने और कई अन्य गंभीर आपराधिक धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। बंगाल पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कोलकाता ले जाने की तैयारी में है। उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें आज ही संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

इलाके में रही चर्चा

हंडिया टोल पर हुई इस अचानक कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। उत्तर प्रदेश पुलिस और बंगाल पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। अब सबकी नजरें बंगाल में होने वाली आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button