Jharkhand: जमशेदपुर के निक्को पार्क वाटर पार्क में छेड़खानी पर बवाल, चार युवक हिरासत में

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची में स्तिथ निक्को वाटर पार्क में बुधवार को छेड़खानी की घटना को लेकर जमकर बवाल हो गया।जानकारी के अनुसार एक युवती अपने परिजनों के साथ वाटर पार्क घूमने पहुंची थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने कथित तौर पर युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी।
विरोध करने पर मारपीट का आरोप
बताया जा रहा है कि जब युवती और उसके परिजनों ने इस हरकत का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की।घटना के बाद वाटर पार्क परिसर में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। काफी देर तक वहां हंगामे की स्थिति बनी रही।
पुलिस ने चार युवकों को लिया हिरासत में
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।पुलिस ने मामले में मोहित, कुणाल समेत कुल चार युवकों को हिरासत में लिया है। सभी से थाना में पूछताछ की जा रही है।
नशे की हालत में थे आरोपी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छेड़खानी करने वाले युवक नशे की हालत में थे।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।



