Bengal INFACTBreakingNews

Bengal: कोलकाता हाईकोर्ट से अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत, एफआईआर पर फिलहाल सख्त कार्रवाई पर रोक

कोलकाता : अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल पुलिस को उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की कठोर कार्रवाई करने से फिलहाल रोक दिया है। मामला विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर कथित भड़काऊ टिप्पणियों से जुड़ा है।

चुनावी बयान को लेकर दर्ज हुई थी एफआईआर

जानकारी के अनुसार, हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए कुछ बयानों को लेकर अभिषेक बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद उन्होंने FIR रद्द कराने की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

चुनाव परिणाम के एक दिन बाद दर्ज हुआ मामला

पश्चिम बंगाल पुलिस ने यह एफआईआर 5 मई को दर्ज की थी, जो चुनाव परिणाम घोषित होने के अगले दिन की गई कार्रवाई थी। मामला उत्तर 24 परगना जिले के बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत बागुईआटी थाने में दर्ज किया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता ने की थी शिकायत

यह शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता राजीव सरकार की ओर से दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि चुनावी सभाओं के दौरान अभिषेक बनर्जी ने ऐसे बयान दिए, जिससे सार्वजनिक व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो सकता था।

चुनाव प्रचार में दिखी थी तीखी बयानबाजी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक माहौल काफी गर्म रहा। तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली। कई रैलियों में नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए।

बीजेपी ने पहली बार बनाई सरकार

इस चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पश्चिम बंगाल में पहली बार सरकार बनाने में सफलता हासिल की। वहीं, टीएमसी को 15 वर्षों बाद सत्ता से बाहर होना पड़ा। कांग्रेस और वाम दलों का प्रदर्शन भी अपेक्षाकृत कमजोर रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button