Bengal: शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चन्द्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बिहार और यूपी से तीन आरोपी हिरासत में

कोलकाता/बक्सर: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चन्द्रनाथ रथ हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के मुताबिक पश्चिम बंगाल पुलिस की एसआईटी ने बिहार के बक्सर और उत्तर प्रदेश से कुल तीन लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।
यूपीआई पेमेंट से पुलिस को मिला अहम इनपुट
सूत्रों के अनुसार मामले का खुलासा उस समय हुआ जब एक आरोपी ने टोल प्लाजा पर ऑनलाइन यूपीआई पेमेंट किया। डिजिटल ट्रांजैक्शन के जरिए पुलिस को आरोपियों की लोकेशन और मूवमेंट की जानकारी मिली, जिसके बाद एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहार और यूपी में छापेमारी की।
देर रात बंगाल लाई गई आरोपी
एसआईटी सूत्रों के मुताबिक तीनों आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद देर रात पश्चिम बंगाल लाया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की साजिश में इन आरोपियों की क्या भूमिका थी और इसके पीछे का मुख्य मकसद क्या था।
पुलिस कर रही हर एंगल से जांच
पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां हत्या के पीछे आपराधिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही हैं।
जल्द जारी हो सकती है प्रेस रिलीज
सूत्रों के मुताबिक पश्चिम बंगाल पुलिस जल्द ही इस मामले में आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी कर सकती है। माना जा रहा है कि पूछताछ पूरी होने के बाद हत्या के मोटिव और पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
हत्याकांड के बाद बढ़ी थी राजनीतिक हलचल
चन्द्रनाथ रथ की हत्या के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल का गठन किया गया था, जो लगातार विभिन्न राज्यों में छापेमारी कर रही थी।



