Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: असम चुनाव में अकेले मैदान में उतरी झारखंड मुक्ति मोर्चा, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

रांची: असम विधानसभा चुनाव को लेकर झामुमो ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 21 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। यह सूची पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय द्वारा जारी की गई।पहले झामुमो इंडियन नेशनल कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था, लेकिन सीट बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बनने के कारण पार्टी ने अब अकेले चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है।

झामुमो के घोषित उम्मीदवार

झामुमो द्वारा जारी सूची में निम्नलिखित उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है —

मजबाट – प्रीति रेखा बरला
बिश्वनाथ – तेहारू गौर
खुमटाई – अमित नाग
चबुआ – भुबन मुरारी
गोसाईगांव – फेड्रिक्सन हासदा
सोनारी – बलदेव तेली
दुलियाजान – पीटर मिंज
रोंगानाडी – पाबन साउतल
डिगबोई – भरत नायक
भेरगांव – प्रभात दास पनिका
टिंगखोंग – महाबीर बास्के
बरचल्ला – अब्दुल माजन
रांगापारा – मैथ्यू टोपनो
मार्गेरिटा – जरनल मिंज
नाहरकटिया – संजय बाघ
माकुम – मुना कर्मकार
डूमडूमा – रत्नाकर ताती
सरुपथार – साहिल मुंडा
तीताबोर – सोनिया
बोकाजन – प्रतापचिंग रंगफार
खोवांग – प्रभाकर दास
असम की राजनीति में बढ़ी हलचल

झामुमो का यह फैसला असम की राजनीति में नई हलचल पैदा कर सकता है, क्योंकि पार्टी अब किसी गठबंधन के बिना सीधे चुनावी मुकाबले में उतर रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इससे चुनावी समीकरणों पर असर पड़ सकता है और कई सीटों पर मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button