DELHI: गुरुग्राम में निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से 7 मजदूरों की मौत

गुरुग्राम (हरियाणा): शहर में एक निर्माणाधीन साइट पर बड़ा हादसा हो गया, जहां मिट्टी धंसने से 7 मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में 6 मजदूर झारखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जबकि 4 से अधिक मजदूर घायल हुए हैं।घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है। हादसे की खबर मिलते ही झारखंड के विभिन्न गांवों में मातम का माहौल है।
मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान इस प्रकार हुई है—
शिवशंकर, निवासी बनिहारा, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड
परमेश्वर महतो, निवासी होन्डई, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड
मंगल मेहतो, निवासी हाथी बिंदा, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड
भागीरथ गोपे, निवासी पोहिता, जमशेदपुर, झारखंड
संजीव गोपे, निवासी पोहिता, जमशेदपुर, झारखंड
धनंजय मेहतो, निवासी होन्डई, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड
सतीश, निवासी बुरका जडथल नगर, भरतपुर, राजस्थान
घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के गांवों में परिजनों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।
सिग्नेचर ग्लोबल सोसायटी में चल रहा था निर्माण कार्य
बताया जा रहा है कि गुरुग्राम में सिग्नेचर ग्लोबल सोसायटी का निर्माण कार्य चल रहा था। यहां बेसमेंट के लिए कई दिनों से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी।सोमवार देर रात मजदूर नियमित रूप से काम कर रहे थे, तभी अचानक मिट्टी धंस गई और कई मजदूर उसके नीचे दब गए।
राहत और बचाव कार्य जारी
घटना के बाद प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए और मलबे में दबे मजदूरों को निकालने का अभियान शुरू किया गया। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।



