Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: एनटीटीएफ आर.डी. टाटा संस्थान में शान से लहराया तिरंगा,कैप्टन अमिताभ ने युवाओं को याद दिलाया शहीदों का बलिदान

जमशेदपुर: देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एनटीटीएफ आर.डी. टाटा तकनीकी संस्थान एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में भव्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोलमुरी स्थित संस्थान परिसर में आयोजित इस समारोह में छात्रों और शिक्षकों के बीच देशभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।

मुख्य अतिथियों ने दी तिरंगे को सलामी

समारोह के मुख्य अतिथि कैप्टन अमिताभ (कौशल विकास प्रमुख, टाटा स्टील फाउंडेशन) ने तिरंगा फहराकर उसे सलामी दी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल संगीता सिन्हा और श्री बी.के. सिंह उपस्थित रहे। संस्थान की प्राचार्या प्रीता जॉन और उप-प्राचार्या रमेश राय ने अतिथियों का स्वागत किया।

आजादी की कीमत और वीरों का योगदान”: कैप्टन अमिताभ

मुख्य अतिथि कैप्टन अमिताभ ने अपने संबोधन में देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीरों और संविधान निर्माण में भूमिका निभाने वाले महापुरुषों को याद किया। उन्होंने कहा आज हम जिस खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह अनगिनत शहीदों के बलिदान का परिणाम है। युवाओं को कौशल विकास के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को भी समझना चाहिए। देश को आत्मनिर्भर बनाना ही उन वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल संगीता सिन्हा ने भी छात्रों को अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

इनकी रही सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में संयोजक नकुल कुमार के साथ-साथ पल्लवानी चौधरी, शिवाप्रसाद, वरुण कुमार, दीपक सरकार, रितेश कुमार श्रीवास्तव, शिरंजन मिश्रा, नेहा, मंजुला, प्रीति, स्मृति, वीणा, इतिश्री, सुमन कुमार, विवेक और परितोष सहित संस्थान के अन्य कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

झंडोत्तोलन के पश्चात संस्थान के प्रशिक्षुओं ने देशभक्ति गीतों और कविताओं के माध्यम से माहौल को और भी गौरवमयी बना दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button