Jharkhand INFACTNews

Jharkhand:बाइक और मिनी बस की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर मौत, एनएच-33 जाम

रामगढ़ के पटेल चौक स्थित सत्कार होटल के समीप शनिवार को बाइक और मिनी बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

गोला थाना क्षेत्र के चक्रवाली गांव के रहने वाले थे दोनों युवक

मृतक दोनों युवक गोला थाना क्षेत्र के चक्रवाली गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

आक्रोशित ग्रामीणों ने रामगढ़-रांची ओल्ड एनएच-33 किया जाम

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रामगढ़-रांची ओल्ड एनएच-33 को जाम कर दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।

पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लिया

हादसे की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button