Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: पुआल से छाउनी में लगी आग, पूरा घर जलकर राख

सरायकेला:सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के कटंगा पंचायत अंतर्गत भुरकुली गांव में गोमा मुदुइया का पुआल से छाउनी किया घर में आग लगने से पुर्ण रुप से जलकर राख हो गया. घर के भीतर में रखा अलमारी , पलंग, कपड़े समेत घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

 पुरा घर जलकर राख

 मिली जानकारी के अनुसार भुरकुली गांव में गोमा मुदुइया के घर में दिन के लगभग एक बजे आग लग गई. गोमा मुदुइया की पत्नी को घर में धु धुकर आग जलते देख आई. और आग को बुझाने के लिए लोगों से सहायता मांगी. ग्रामीण भी आग लगने की जानकारी मिलते ही आग को बुझाने का प्रयास किया तथा अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई. आग की लपेट इतनी तेज थी कि ग्रामीण आग बुझाने में विफल रहे. वहीं जब अग्निशमन गाड़ी पहुंचने से पहले ही घर जलकर राख हो चुकी थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button