Jharkhand INFACT

जमशेदपुर में तेज़ रफ्तार का कहर, पिकअप वैन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, मुआवज़े के लिए सड़क जाम

Jamshedpur Road Accident: पूर्वी सिंहभूम जिले के हाता-टाटा मुख्य मार्ग पर पोटका थाना क्षेत्र के गितिलता के समीप तेज रफ्तार पिकअप वैन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंद दिया. उससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी. पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया.

Jamshedpur Road Accident: पोटका (जमशेदपुर), संजय सरदार-झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के हाता-टाटा मुख्य मार्ग पर पोटका थाना क्षेत्र के गितिलता के समीप पिकअप वैन की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी. घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी. इसकी खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. यह घटना सोमवार सुबह लगभग नौ बजे की है. तेज रफ्तार पिकअप वैन के कहर ने एक व्यक्ति की जान ले ली.

पिकअप वैन ने पीछे से मारी टक्कर

गितिलता टोला भुरसाडीह निवासी विक्रम बास्के अपनी मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी को कुदादा से छोड़कर वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान गितिलता के समीप एक पिकअप वैन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी. इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button