Bihar INFACTNews

Bihar: सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचे नीतीश कुमार

पटना: बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। हृदय संबंधी समस्या की शिकायत के बाद डॉक्टरों ने उनके हार्ट में पेसमेकर प्रत्यारोपित किया है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

अस्पताल पहुंचकर नीतीश कुमार ने जाना स्वास्थ्य हाल

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नीतीश कुमार गुरुवार को अस्पताल पहुंचे और रामकृपाल यादव का हालचाल जाना। इस दौरान बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहे।नीतीश कुमार ने डॉक्टरों से मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने रामकृपाल यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

बुधवार को हुआ पेसमेकर इंप्लांट

जानकारी के अनुसार, रामकृपाल यादव का बुधवार को पेसमेकर प्रत्यारोपण किया गया। सर्जरी के बाद उन्हें अस्पताल में निगरानी में रखा गया है और चिकित्सक लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।

सम्राट चौधरी सरकार में भाजपा कोटे से हैं मंत्री

रामकृपाल यादव बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोटे से सहकारिता मंत्री हैं।उन्होंने वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में दानापुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इससे पहले वे पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से सांसद और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी सक्रिय हैं नीतीश कुमार

मार्च 2026 में केंद्रीय राजनीति में जाने के बाद नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद बिहार में पहली बार सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार लगातार राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं तथा नेताओं और कार्यकर्ताओं से नियमित मुलाकात कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button