NewsSports

IPL 2026: पंजाब किंग्स की जीत से बदला समीकरण, दिल्ली कैपिटल्स बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अब तक तीन टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इनमें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद शामिल हैं। अब चौथी और आखिरी प्लेऑफ सीट के लिए तीन टीमों के बीच मुकाबला बना हुआ है।

पंजाब किंग्स ने लखनऊ को हराकर बढ़ाई उम्मीदें

पंजाब किंग्स ने लगातार छह हार के बाद जोरदार वापसी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। लखनऊ ने मुकाबले में पंजाब को 197 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे पंजाब ने 18 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।इस जीत के साथ पंजाब किंग्स के 15 अंक हो गए हैं और टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि प्लेऑफ में उनकी जगह अभी पक्की नहीं हुई है। अब उन्हें राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के मुकाबलों के परिणाम का इंतजार रहेगा।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ उम्मीदें खत्म

पंजाब किंग्स की जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो गई हैं। दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल 13 मैचों में 12 अंकों के साथ अंकतालिका में आठवें स्थान पर है।दिल्ली को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पंजाब की हार, राजस्थान की हार और केकेआर के खिलाफ बड़ी जीत की जरूरत थी, लेकिन पंजाब की जीत के बाद उनकी राह बंद हो गई।

राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो मुकाबला

राजस्थान रॉयल्स के लिए प्लेऑफ की राह काफी सीधी है। टीम को सिर्फ अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।राजस्थान के फिलहाल 13 मैचों में 14 अंक हैं। मुंबई के खिलाफ जीत के साथ उनके 16 अंक हो जाएंगे और टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। हालांकि हार की स्थिति में राजस्थान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

केकेआर के सामने मुश्किल चुनौती

कोलकाता नाइट राइडर्स अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है, लेकिन उसकी राह सबसे कठिन मानी जा रही है।केकेआर को पहले राजस्थान रॉयल्स की हार की उम्मीद करनी होगी। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।यदि केकेआर पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाती है, तो उसे 77 या उससे अधिक रनों से जीतना होगा।वहीं 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते समय मुकाबला 12 या 12.4 ओवर के अंदर जीतना होगा।फिलहाल केकेआर का नेट रनरेट 0.011 है, जबकि पंजाब किंग्स का नेट रनरेट 0.309 है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button