Maharashtra INFACTNews

Maharashtra: मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर बारातियों से भरे ट्रक का एक्सीडेंट, 12 मौतें, 30 से ज्यादा घायल

पालघर: मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर दहानू तालुका के धानीवरी में भीषण हादसा हो गया है। सोमवार शाम करीब 4 बजे शादी समारोह के लिए जा रहे बारातियों से भरे ट्रक का एक्सीडेंट हो गया। बारातियों से भरे आयशर ट्रक और कंटेनर के बीच हुई इस भीषण टक्कर में एक दोपहिया वाहन भी चपेट में आ गया। हादसे में बाइक सवार दो लोगों सहित अन्य 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार 30 से 35 लोग घायल हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बारात लेकर जा रहे ट्रक में 40 से ज्यादा लोग सवार थे।

दुल्हन के घर के पास हुआ हादसा

दहानू तालुका के बापूगांव से यह बारात धानीवरी जा रही थी और दुल्हन के घर के पास ही यह हादसा हो गया। घायलों को तुरंत कासा उपजिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को आगे के इलाज के लिए धुंदलवाडी के वेदांत अस्पताल और गुजरात के अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक धानीवरी पहुंचने के बाद खड़कीपाड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान मुंबई की ओर से आ रहे एक कंटेनर वाहन ने ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा अलग होकर सीधे आयशर ट्रक पर गिर गया। इससे कई लोग कंटेनर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button