MP INFACTNews

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 19 जिलों के बदले गए एसपी

भोपाल : मध्यप्रदेश सरकार ने रविवार तड़के गृह विभाग के माध्यम से एक व्यापक तबादला सूची जारी की है। इस फेरबदल में प्रदेश के 19 जिलों के पुलिस अधीक्षक प्रभावित हुए हैं, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कार्रवाई के घेरे में सिंगरौली और सिवनी के कप्तान

इस सूची में सबसे चौंकाने वाले नाम उन जिलों के हैं जहाँ हाल ही में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे। शुक्रवार को हुई 15 करोड़ रुपये की दिनदहाड़े बैंक डकैती के बाद जिले के एसपी मनीष खत्री को हटा दिया गया है। उन्हें भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। पुलिस अधिकारियों से जुड़े चर्चित हवाला मामले की जांच के बीच एसपी सुनील मेहता का तबादला कर उन्हें इंदौर में पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

पदोन्नति और नई जिम्मेदारियां

कई जिलों के एसपी को डीआईजी रैंक पर प्रमोट कर महत्वपूर्ण स्थानों पर भेजा गया है।

शैलेन्द्र चौहान (रीवा एसपी ) को अब भोपाल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) होंगे।

मयंक अवस्थी (धार एसपी ) को इंदौर में डीआईजी (नारकोटिक्स) की जिम्मेदारी दी गई है।

शिवदयाल (झाबुआ एसपी ): भोपाल मुख्यालय में डीआईजी नियुक्त किए गए हैं।

असीत यादव (भिंड एसपी ): अब ग्वालियर रेंज के डीआईजी होंगे।

विवेक सिंह (भोपाल डीसीपी ): इन्हें शहडोल रेंज का डीआईजी बनाया गया है।

इन जिलों के भी बदले गए पुलिस अधीक्षक

प्रशासनिक दृष्टि से भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्णा, दमोह सहित कुल 19 जिलों में नए पुलिस कप्तानों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा रेलवे पुलिस (एसपी रेल ) भोपाल और जबलपुर के प्रभारियों को भी पदोन्नत कर मुख्यालय में डीआईजी बनाया गया है।

सिंगरौली बैंक डकैती: जिसने हिला दी व्यवस्था

तबादलों की इस बड़ी लहर के पीछे सिंगरौली की वह घटना मुख्य मानी जा रही है, जहाँ शुक्रवार को 20 मिनट में नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर एक सरकारी बैंक से 15 करोड़ रुपये लूट लिए थे। व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात से व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश था। हालांकि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन सुरक्षा में चूक को देखते हुए सरकार ने कड़ा फैसला लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button