Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, 68 पुड़िया बरामद

जमशेदपुर: शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मानगो थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जवाहरनगर रोड नंबर-14 स्थित फॉरेस्ट एरिया में छापेमारी कर उनके पास से ब्राउन शुगर की 68 पुड़िया और 530 रुपये नकद बरामद किए। बरामद ब्राउन शुगर का कुल वजन 4.93 ग्राम बताया गया है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

सिटी एसपी ललित मीणा के अनुसार, 1 नवंबर की शाम वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि जवाहरनगर रोड नंबर-14 के फॉरेस्ट एरिया में ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत सहायक पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय-1) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी

इसके बाद मानगो थाना पुलिस सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की। रात करीब आठ बजे एक शेड के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े मिले। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।पुलिस ने गिरफ्तार युवकों की पहचान मनमीत सिंह और आनंद राज विद्यार्थी के रूप में की है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की जानकारी दी गई है।पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में कुल 68 पुड़िया ब्राउन शुगर, जिसका वजन 4.93 ग्राम है, और 530 रुपये नकद बरामद किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button