BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: मिरूडीह साप्ताहिक हाट में महिला पर चाकू से हमला, टीएमएच में इलाज के दौरान मौत

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित मिरूडीह साप्ताहिक हाट में रविवार शाम एक महिला पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल महिला की टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान 32 वर्षीय राधिका सावेया के रूप में हुई है। वह राजनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर की रहने वाली थीं और उनके पति का नाम गुलशन सावेया बताया गया है।जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम मिरूडीह साप्ताहिक हाट में महिला खून से लथपथ अवस्था में मिली। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल गंगोत्री नर्सिंग होम पहुंचाया।महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

हमलावर और वारदात की वजह का पता नहीं

महिला पर हमला किसने किया और इसके पीछे क्या वजह थी, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस साप्ताहिक हाट में घटना के समय मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावर की पहचान करने में जुटी है।पुलिस यह भी जांच कर रही है कि राधिका सावेया गोविंदपुर से मिरूडीह हाट कैसे पहुंची थीं और घटना से पहले किन लोगों के संपर्क में थीं। हमले के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button