BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: चांडिल में बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, कई यात्री घायल

चांडिल: झारखंड के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर भादूडीह के पास बुधवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रक और यात्री बस के बीच सीधी टक्कर हो गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

बस और ट्रक चालक केबिन में फंसे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रक दोनों के चालक अपने-अपने वाहन के केबिन में फंस गए। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों चालकों को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला।

आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल

बताया जा रहा है कि साथी बस नीमडीह से जमशेदपुर जा रही थी। हादसे के दौरान बस में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्रियों को चोटें आई हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

हादसे के बाद ट्रक खेत में जा गिरा

टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरा, जिससे दुर्घटना का दृश्य काफी भयावह हो गया। घटना दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button