BollywoodEntertainmentNews

सामने आई ‘मिर्जापुर मूवी’ की रिलीज डेट,अब बड़े पर्दे पर देखिए भौकाल,इस दिन थिएटर में आएंगे कालीन भैया…

पंकज त्रिपाठी और अली फजल की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। अब इसकी मूवी आ रही है जिसकी रिलीज डेट का आखिरकार मेकर्स ने ऐलान कर दियाएक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज डेट से पर्दा उठ चुका है। इस फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है जबकि रितेश सिधवानी और फरहान इसके प्रोड्यूसर हैं।

मेकर्स ने आज ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की थिएट्रिकल रिलीज डेट अनाउंस करते हुए फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। अब कालीन भैया का भौकाल इसी साल 4 सितंबर को सिनेमाघरों में देखने के लिए मिलेगाइसके साथ ही मेकर्स ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का एक पोस्टर भी रिलीज किया है जिसमें रेगिस्तान में गाड़ियों का काफिला चलता दिख रहा है। सबसे पीछे वाली गाड़ी से मिर्जापुर की गद्दी बंधी हुई है।इसे शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा- “अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर। देखिए ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कालीन भैया के रोल में पंकज त्रिपाठी, गुड्डू पंडित के रोल में अली फजल, मुन्ना भैया के रोल में दिव्येंदु वापसी कर रहे हैं। उनके अलावा जितेंद्र कुमार, रवि किशन, रसिका भी दिखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button