BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand : सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई कार , सात युवक गंभीर रूप से घायल

सरायकेला: जगधात्री मेला देखकर घर लौट रहे सात युवकों की अर्टिगा कार सरायकेला क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी सात युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद युवक कार के अंदर फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने के लिए कटर मशीन की मदद से गाड़ी को काटना पड़ा।

ट्रेलर से जोरदार टक्कर, कार में फंसे युवक

जानकारी के अनुसार, सुमित कामिला, विवेक राणा, अभिषेक प्रमाणिक, चंदन सिंह देव, रंजन सिंह देव, रौनक दास और शिवा नायक अर्टिगा कार से जगधात्री मेला देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से जा टकराई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार सभी सात युवक अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कटर मशीन से काटकर निकाले गए घायल

कार में फंसे युवकों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार कटर मशीन की मदद से कार को काटकर सभी घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में सभी सात युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button