Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: कैलाश नगर छठ घाट पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मना छठ महापर्व, समिति ने लगाया सेवा शिविर

जमशेदपुर: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा और काली पूजा समिति, कैलाश नगर की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कैलाश नगर छठ घाट पर छठ महापर्व श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ के संकल्प के साथ छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया।

छठ व्रतियों के लिए उपलब्ध कराई गईं सुविधाएं

समिति के सदस्य अपने निजी सामर्थ्य से हर वर्ष छठ महापर्व के दौरान सेवा शिविर लगाते हैं। इस वर्ष भी शिविर में छठ व्रतियों और आम लोगों के लिए अल्पाहार, पूजन सामग्री वितरण तथा आवश्यक सहायता की व्यवस्था की गई।

करीब 300 परिवारों ने मनाया छठ पर्व

आयोजकों के अनुसार, कैलाश नगर छठ घाट पर करीब 300 परिवारों ने छठ महापर्व मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में बस्तीवासी उपस्थित रहे। पूरे घाट पर भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।

समिति के सदस्य रहे उपस्थित

आयोजन में रामकिशोर मिश्रा, ललेश सिंह, संजय सिंह, भूषण सिंह, भोला छेत्री, अशोक सिंह, मनजीत सिंह, राघव शरण सिंह, मनोज झा, राज किशोर सिंह, संतोष मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, महेंद्र तिवारी, रामानंद मिश्रा, कृष्ण मुरारी पाठक और अभिमन्यु सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।समिति ने छठ महापर्व के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और बस्तीवासियों के प्रति आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button