Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: कैलाश नगर छठ घाट पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मना छठ महापर्व, 300 परिवारों ने दिया अर्घ्य

जमशेदपुर: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा एवं काली पूजा समिति, कैलाश नगर की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कैलाश नगर छठ घाट पर छठ महापर्व श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर करीब 300 परिवारों ने छठ पूजा में भाग लिया। घाट पर बड़ी संख्या में बस्तीवासी जुटे और पूरे परिसर में भक्ति एवं उत्साह का माहौल बना रहा।

छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

छठ व्रतियों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और अस्ताचलगामी सूर्य को जल एवं दूध से अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा कल्याण की कामना की।

बड़ी संख्या में स्थानीय लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में रामकिशोर मिश्रा, ललेश सिंह, संजय सिंह, भूषण सिंह, भोला छेत्री, अशोक सिंह, मनजीत सिंह, राघव शरण सिंह, मनोज झा, राज किशोर सिंह, संतोष मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, महेंद्र तिवारी, रामानंद मिश्रा, कृष्ण मुरारी पाठक और अभिमन्यु सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button