BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: जमशेदपुर में अवैध शराब की भट्टियों पर पुलिस का छापा, 850 किलो जावा महुआ और 40 लीटर शराब बरामद

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर पुलिस की टीम ने बोड़ाम और सुंदरनगर थाना क्षेत्रों के जंगलों में सघन छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से संचालित शराब की भट्टियों को चिन्हित कर ध्वस्त किया गया।

तीन जंगलों में चलाया गया छापेमारी अभियान

पुलिस ने बोड़ाम थाना क्षेत्र के मुकरूडीह और लाइलोंम तथा सुंदरनगर थाना क्षेत्र के करवाडूंगरी स्थित जंगलों में छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से शराब बनाने के लिए संचालित भट्टियों को ध्वस्त कर दिया गया।

850 किलो जावा महुआ और 40 लीटर शराब बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 850 किलोग्राम जावा महुआ और 40 लीटर अवैध शराब बरामद की। इसके अलावा मौके पर शराब निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों और अन्य सामग्रियों को भी नष्ट कर दिया गया।

अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब बनाने और बेचने वाले कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। एसएसपी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button