Jharkhand: आदिवासी नेत्री निशा भगत मौत मामले की होगी सीबीआई जांच, सीएम हेमंत सोरेन ने दिया आदेश

रांची: आदिवासी नेत्री निशा कुमारी भगत की मौत के मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो करेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार की रात इस मामले में सीबीआई जांच का आदेश दे दिया है। निशा भगत की मौत के बाद से ही पूरे राज्य में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस छिड़ी हुई थी।निशा भगत के परिजनों, विभिन्न आदिवासी संगठनों और विपक्षी दलों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई थी। भाजपा और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से भी इस मामले की केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग की गई थी।
निष्पक्ष जांच की उठ रही थी मांग
निशा भगत की मौत के बाद परिजनों और आदिवासी संगठनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इस मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों ने भी राज्य सरकार से सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई थी। लगातार उठ रही मांगों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया है।
मौत के बाद राज्य में छिड़ी थी सियासी बहस
निशा भगत की मौत का मामला सामने आने के बाद झारखंड की राजनीति में भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था। विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने मामले की पारदर्शी जांच तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। अब सीबीआई जांच के आदेश के बाद मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी करेगी।



