NewsUP INFACT

Uttar Pradesh: यूपी चुनाव 2027 को लेकर चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी का गठबंधन, सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाने का एलान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने गठबंधन का एलान किया है। दोनों दलों ने मिलकर चुनाव लड़ने और ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ बनाने की घोषणा की है। गठबंधन की घोषणा के साथ ही चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बताया गया है।

भाजपा को रोकने के लिए मजबूत विकल्प बनाने का दावा

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि दोनों दलों ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाने का फैसला किया है। उन्होंने दावा किया कि यह मोर्चा उत्तर प्रदेश में भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए एक मजबूत विकल्प बनेगा।ओवैसी ने कहा कि मोर्चे का उद्देश्य दलितों और मुस्लिमों को राजनीतिक भागीदारी में बराबर का हक दिलाने की कोशिश करना भी है।

चंद्रशेखर आजाद होंगे मुख्यमंत्री का चेहरा

गठबंधन के तहत चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में पेश किया गया है। चंद्रशेखर आजाद ने इस मोर्चे को तीसरा नहीं, बल्कि पहला मजबूत मोर्चा बताया। उन्होंने कहा कि अब राजनीतिक अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यूपी की राजनीति में नए समीकरण की चर्चा

आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम के गठबंधन के एलान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। दोनों दलों ने सामाजिक परिवर्तन और राजनीतिक भागीदारी को अपने गठबंधन का प्रमुख मुद्दा बताया है। हालांकि, गठबंधन की सीटों को लेकर विस्तृत जानकारी इस घोषणा में सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button