BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: गुवा में मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

गुवा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान करन गोप के रूप में हुई है, जो गुवा के शक्तिनगर का निवासी है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी के 35 मोबाइल फोन और एक ब्लूटूथ स्पीकर बरामद किया है।

रेलवे मार्केट स्थित दुकान में हुई थी चोरी

पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 की रात गुवा रेलवे मार्केट स्थित एक मोबाइल स्टोर में चोरी हुई थी। अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल फोन और ब्लूटूथ स्पीकर ले गए थे। घटना के बाद दुकान संचालक सुभाष कुमार सिंह ने गुवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

छापेमारी कर आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले की जांच और चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस ने छापेमारी दल का गठन किया। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि शक्तिनगर निवासी करन गोप चोरी की घटना में शामिल है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर चोरी के सामान बरामद किए गए।

पहले भी चोरी के मामले में जा चुका है जेल

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार करन गोप पहले भी चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है। एसडीपीओ विनित कुमार किडो ने मामले की जानकारी दी।पुलिस ने बरामद सामान को जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button