Bihar INFACTNews

Bihar: पटना में जहरीली शराब से 4 मौतों के बाद बड़ी कार्रवाई, खुशरूपुर में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

पटना। बाढ़ इलाके में संदिग्ध जहरीली शराब के सेवन से चार लोगों की मौत के बाद पटना उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की टीम ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में टीम ने खुशरूपुर इलाके में छापेमारी कर कथित नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

नकली शराब बनाने का सामान बरामद

उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान मौके से बड़ी संख्या में शराब की खाली बोतलें, ढक्कन, विभिन्न ब्रांड के रैपर और स्प्रिट बरामद की है। बरामद सामान को कब्जे में लेकर विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है।प्रारंभिक जांच में बरामद सामग्री के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि यहां नकली शराब तैयार कर उसे अलग-अलग ब्रांड के नाम पर बाजार में खपाने की तैयारी की जा रही थी।

बाढ़ में चार मौतों के बाद बढ़ी सख्ती

गौरतलब है कि पटना के बाढ़ इलाके में संदिग्ध जहरीली शराब या नशीले पदार्थ के सेवन से चार लोगों की मौत का मामला सामने आया था। इसके बाद उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने जिले में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान तेज कर दिया है।

जांच में जुटा उत्पाद विभाग

खुशरूपुर में मिली सामग्री को लेकर उत्पाद विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि कथित नकली शराब बनाने के कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं और तैयार शराब की सप्लाई कहां की जाती थी। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्ष के आधार पर की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button