BollywoodEntertainmentNews

Entertainment: यश की ‘टॉक्सिक’ का ग्रैंड प्री-रिलीज इवेंट 22 अगस्त को, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

मनोरंजन डेस्क : अभिनेता यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की रिलीज का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फिल्म के मेकर्स ने रिलीज से पहले एक खास प्री-रिलीज इवेंट आयोजित करने का ऐलान किया है। 22 अगस्त 2026 को हैदराबाद में होने वाला यह कार्यक्रम फिल्म के प्रमोशनल कैंपेन की आखिरी बड़ी एक्टिविटी होगी।

22 अगस्त को होगा ‘टॉक्सिक’ का प्री-रिलीज इवेंट

‘टॉक्सिक’ का ग्रैंड प्री-रिलीज इवेंट 22 अगस्त को शाम 5 बजे हैदराबाद स्थित मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में फिल्म की स्टारकास्ट, क्रू और फैंस के शामिल होने की उम्मीद है।फिल्म की रिलीज से पहले होने वाला यह कार्यक्रम इसलिए भी खास है क्योंकि इसके साथ मेकर्स का लंबे समय से चल रहा प्रमोशनल कैंपेन समाप्त हो जाएगा।

26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’

टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है।फिल्म में यश मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत सहित समेत कई कलाकार नजर आएंगे।

पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

‘टॉक्सिक’ को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और अंग्रेजी में रिलीज किए जाने की जानकारी है। यह एक्शन-ड्रामा फिल्म है और यश इसके को-प्रोड्यूसर भी हैं।रिलीज डेट में कई बार बदलाव के बाद अब मेकर्स फिल्म को 26 अगस्त को बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी में हैं।

‘टॉक्सिक’ को मिला ‘ए’ सर्टिफिकेट

फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला है। इसका अर्थ है कि फिल्म केवल वयस्क दर्शकों के लिए प्रमाणित है।फिल्म का रनटाइम करीब तीन घंटे होने की उम्मीद है। वहीं, यश लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले उनकी बड़ी रिलीज ‘केजीएफ : चैप्टर 2 ‘ अप्रैल 2022 में आई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button