BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: धालभूमगढ़ में फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 80 हजार की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूट में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, टैबलेट, नकदी और हथियार बरामद किए गए हैं। गुरुवार को ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी।

हथियार का भय दिखाकर 80 हजार रुपये लूटे थे

ग्रामीण एसपी ने बताया कि बीते 17 नवंबर को धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में गोगलो जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट को निशाना बनाया था। आरोपियों ने हथियार का भय दिखाकर एजेंट से 80 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और टैबलेट लूट लिया था।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन किया और मामले की छानबीन शुरू की।

तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी शाखा की मदद से लूटे गए मोबाइल फोन की लोकेशन और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल के मालिक की पहचान की। इसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी की।18 नवंबर की शाम श्यामसुंदरपुर और बहरागोड़ा थाना पुलिस के सहयोग से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूट में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, टैबलेट, नकदी और हथियार बरामद किए हैं।गुरुवार को ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिरफ्तारी और बरामदगी की जानकारी साझा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button