Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: जमशेदपुर में छात्रों से ठगी और जबरन वसूली का आरोप, पहले से टूटे मोबाइल को गिराकर मांगते हैं रुपये

जमशेदपुर: शहर के आजादनगर थाना क्षेत्र में दूसरे राज्यों से आकर पढ़ाई और तकनीकी प्रशिक्षण लेने वाले छात्रों को निशाना बनाकर कथित ठगी और जबरन वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। पुरुलिया रोड स्थित अलकबीर कॉलेज के पास टेक्नो इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण ले रहे बिहार, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के छात्रों ने कुछ अज्ञात युवकों पर परेशान करने और पैसे वसूलने का आरोप लगाया है।

टक्कर मारकर मोबाइल टूटने का लगाते हैं आरोप

पीड़ित छात्रों के अनुसार, कथित ठगी करने वाले युवक रास्ते में चलते समय जानबूझकर उनसे टकराते हैं और अपना पहले से टूटा हुआ मोबाइल फोन नीचे गिरा देते हैं। इसके बाद मोबाइल टूटने या खराब होने का आरोप छात्रों पर लगाकर उनसे पैसे की मांग करते हैं।

दूसरे राज्यों से आए छात्रों को बनाते हैं निशाना

छात्रों का आरोप है कि दूसरे शहरों से आने और स्थानीय स्तर पर परिचित लोगों की कमी का फायदा उठाकर उन्हें डराया-धमकाया जाता है। बदनामी और विवाद से बचने के लिए कई छात्र मजबूरी में ऑनलाइन या नकद भुगतान कर देते हैं।

आजादनगर थाने में की गई शिकायत

इस मामले को लेकर आजादनगर थाना में शिकायत की गई है। छात्रों के अनुसार, पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button