BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: आईआईटी-आईएसएम धनबाद में आठवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग का अंतिम वर्ष का था छात्र

धनबाद: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-इंडियन स्कूल ऑफ माइंस (आईएसएम), धनबाद परिसर में शनिवार सुबह एक छात्र की आठवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान महाराष्ट्र के अहमदनगर निवासी 25 वर्षीय माने राज कुमार प्रतीक के रूप में हुई है। वह संस्थान में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष का छात्र था।

सुबह करीब 7:30 बजे हुई घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे संस्थान परिसर की एक्वामरीन बिल्डिंग में हुई। छात्र के आठवीं मंजिल से नीचे गिरने की सूचना मिलने पर संस्थान प्रशासन ने उसे तत्काल अशर्फी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।इसके बाद शव को अस्पताल की मर्चरी में रखवा दिया गया।

परिजनों को दी गई सूचना

संस्थान के प्रमुख सुरक्षा प्रभारी राम मनोहर सिंह के अनुसार, घटना की जानकारी छात्र के परिजनों को दे दी गई है। सूचना मिलने के बाद परिजन धनबाद के लिए रवाना हो चुके हैं।

गिरने के कारणों की जांच जारी

छात्र किन परिस्थितियों में आठवीं मंजिल से नीचे गिरा, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। संस्थान प्रशासन की ओर से घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button