Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: जमशेदपुर एसएसपी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ, पुलिस अधिकारियों ने लिया संकल्प

जमशेदपुर: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर जमशेदपुर स्थित वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।कार्यक्रम में ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल, एएसपी ऋषभ त्रिवेदी सहित एसएसपी कार्यालय के सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लिया।

देश की एकता और आंतरिक सुरक्षा का लिया संकल्प

शपथ के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने देशवासियों के बीच एकता का संदेश फैलाने और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। उन्होंने समाज में शांति, सद्भाव और सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

सरदार पटेल के योगदान को किया याद

इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व और देश के एकीकरण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक और विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कर्मियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button