BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: रांची में रिटायर्ड प्रोफेसर के घर नाबालिग नौकरानी का शव फंदे से मिला, जांच में जुटी पुलिस

रांची: राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित डंगराटोली में शुक्रवार को एक नाबालिग घरेलू सहायिका का शव फंदे से लटका मिला। वह डोरंडा कॉलेज के रिटायर्ड प्रोफेसर एनपी लकड़ा के आवास में काम करती थी और वहीं रहती थी। घटना की सूचना मिलने के बाद लोअर बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

दूसरे तल्ले के कमरे में मिला शव

जानकारी के अनुसार, नाबालिग मूल रूप से लातेहार जिले की रहने वाली थी। वह प्रोफेसर के डंगराटोली स्थित आवास के दूसरे तल्ले पर बने एक कमरे में रहती थी।बताया जाता है कि काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो घर के लोगों ने अंदर जाकर देखा। इस दौरान उसका शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद तत्काल लोअर बाजार थाना को घटना की सूचना दी गई।

आत्महत्या या किसी अन्य वजह से मौत, जांच जारी

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नाबालिग ने आत्महत्या की या उसकी मौत के पीछे कोई अन्य कारण है।पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button