Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: जमशेदपुर के धातकीडीह में तंबाकू निषेध अभियान, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

जमशेदपुर: सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से बिष्टुपुर के धातकीडीह स्थित हरिजन बस्ती में तंबाकू निषेध जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को तंबाकू और अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।ट्रस्ट की अध्यक्ष पल्लवी दीप ने कहा कि सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए किशोरों और युवाओं को तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थों से दूर रखना जरूरी है। इसके लिए समाज में जन-जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि नशे का दुष्प्रभाव केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे परिवार और पूरे समाज पर भी बुरा असर पड़ता है। इसी उद्देश्य से ट्रस्ट की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इन सदस्यों ने निभाई अहम भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष पल्लवी दीप के साथ गौरव राज पांडे, निखिल कुमार सिंह, अमर सिंह राजपूत, मोनालिसा कुजूर, नंदिनी सिंह, प्रिया शर्मा, अंजली कुमारी और दीक्षा साहू सहित अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button